Featured Post

8 Wellness Tips for healthy and happy mind

नोवल कोरोनावायरस (covid-19)

                          नोवल कोरोनावायरस दिसंबर के महीने 2019 में चीन के एक शहर वुहान से शुरू हुआ। जानकारी तथ्यों के मुताबिक चीन शहर के केंद्र में स्थित हुआनन सीफूड होलसेल मार्केट जहां लोग जीवित या नव वध किए गए जानवरों को बेचते या खरीदते थे वह इस वायरस से संक्रमित पाए गए।




        
               WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इसे वैश्विक महामारी  घोषित कर दियाा है। WHO ने इससे होने वाली बीमारी का नाम  covid-19 रखा है। WHO के एक रिपोर्ट के अनुसार इसके मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि COVID-19 से संक्रमित हुए  94% व्यक्ति पूर्ण रूप से ठीक भी हुए हैं। 27th july के रिपोर्ट के अनुसार भारत में कुल संक्रमित व्यक्ति-1,435,453 ठीक हुए व्यक्ति- 917,568 , कुल मृत्यु- 32,771
और जहां पूरे विश्व की बात करें तो,... कुल संक्रमित व्यक्ति- 16,435,240 ,ठीक हुए व्यक्ति- 10,058,613 ,कुल मृत्यु- 652,511

   आइए जानते हैं क्या है कोरोना वायरस तथा इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.......
  
          
              लैटिन भाषा में कोरोना का अर्थ होता है  "मुकुट"। जब इस वायरस को इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से देखा गया तो इस वायरस के कणों के इर्द- गिर्द उभरे हुए कांटे जैसा ढांचा पाया गया। इसी कारण इसका नाम  कोरोनावायरस रखा गया। यह मानव के बाल की तुलना में 900 गुणा छोटा है। यह अत्यंत सूक्ष्म है , परन्तु बहुत ही प्रभवशाली वायरस है।
                          डॉक्टरों ने बताया कि यह वायरस अपने परिवार का सातवां वायरस है। अभी तक छः वायरस सामने आए हैं। 2002-2003 में  सार्स वायरस चमगादड़ों से मनुष्य में फैला था। डॉक्टरों ने पाया कि इस  नोवल कोरोनावायरस के 80 फीसदी लक्षण  सार्स वायरस से मिलती -जुलती है। इसलिए इसका नाम (SARS-COV-2) रखा गया।




      जानते हैं इस बिमारी के लक्षण के विषय में........

                   इस वायरस को पहले कभी नहीं देखा गया। यह दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों को  *बुखार
                *सूखी खांसी
                *थकान
                *नाक बहना
                *गले में खराश
                *सिर दर्द 
                *स्वाद या गंध का अनुभव नहीं होना आदि                         लक्षण पाए जाते हैं।
                           
                                यह वायरस भिन्न -भिन्न लोगों  को भिन्न   -भिन्न तरिकों से संक्रमित करता है। इससे संक्रमित व्यक्ति को   14-15 दिनों में इसके लक्षण दिख जाते हैं। यह बिमारी बच्चों   तथा बूढ़ों के लिए ज्यादा घातक साबित हो रहा है तथा जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जो पहले से किसी अन्य बिमारियों  जैसे - कैंसर, अस्थमा, मधुमेह, और दिल की बिमारी  आदि जैसी बीमारियों से ग्रसित हों। कभी -कभी ऐसा भी होता है कि इससे संक्रमित व्यक्ति में  कोई लक्षण नहीं दिखता है।

   इस बिमारी के फैलने के विषय में......


  * यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से दूसरे व्यक्ति में      फैलता है।
  * संक्रमित मां से उसके बच्चे में फैल सकता है।
  * संक्रमित वस्तू को छूने से हो सकता है।
  * संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर हवा में                पहुंचने वाली बूंदों के संचरण के माध्यम से भी यह              फैल सकता है।  


          कोरोना वायरस के बचाव के विषय में........

   स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए     कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार :-

  
  *  हांथों को साबुन से 20 सेकंड तक धोना चाहिए।
  *  खांसते और छींकते वक्त टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
  * जंगली पशुओं के संपर्क में आने से बचें।
  * घर में ही रहें बाहर ना निकलें।
  * मास्क, सेनिटाइजर👊👼, हैंड ग्लब्स आदि का प्रयोग करें।




                 इस वैश्विक महामारी से को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। परन्तु यह कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं है। आशा है कि जल्द ही
  Covid-19 का वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएगा और हमारी जिंदगी फिर से पहले की भांति समान्य हो सकेगी।  हमें मास्क ,सैनिटाइजर और ग्लव्स को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना पड़ेगा। तभी हम कोरोना वायरस से सुरक्षित रह पाएंगे।  
            




                        
                     

टिप्पणियाँ