Featured Post

8 Wellness Tips for healthy and happy mind

    Stay Healthy - Stay                   Happy


                   फिटनेस की बात सब करते हैं। स्वस्थ सभी रहना चाहते हैं। परंतु अपने Busy daily routine में खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। अगर बात की जाए वर्तमान समय की तो सभी लॉकडाउन में अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस समय कोरोना के प्रभाव से बचने के लिए सभी अपनी Immunity बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हम Immunity बढ़ाने वाली फल और सब्जियों को अपने daily routine में शामिल कर इस महामारी से बच सकते हैं।

फिटनेस

जहां एक ओर सारी दुनिया रुक सी गई है। वहीं दूसरी ओर हम खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। इस परिस्थिति में हम खुद को स्वस्थ कैसे रखें? यह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। साथ ही साथ कई प्रकार की मानसिक परेशानियों से भी गुजर रहे हैं। अक्सर हम मानसिक तनाव जैसे विषय पर बात करने से हिचकते हैं। हम सामने वाले से इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पाते। ऐसी परिस्थिति में स्वयं को चिंता मुक्त कैसे रखें आइए जानते हैं।


हम अपने रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर खुद को स्वस्थ और खुशहाल रख सकते हैं।


          सुबह उठना

सुबह उठने के फायदे

अक्सर हम बड़े - बुजुर्गों को कहते हुए सुना है कि जो कर्मठी व्यक्ति होते हैं वो सूरज से पहले उठकर, सूरज को जगाते हैं ना की सूरज उन्हें जगाता है। सुबह उठने से हम पूरा दिन Fresh और energyfull महसूस करते हैं। हमारा mood अच्छा रहता है और हम सकारात्मक रहते हैं। सुबह जल्दी उठकर हम हल्की धूप ले तो हमारी हड्डियों और जोड़ों से संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। वहीं दूसरी ओर सुबह का वातावण और ऑक्सीजन हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है।


           वर्कआउट और योग

वर्क आउट के फायदे

वर्कआउट और योग हमें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे हमें daily routine में शामिल करना चाहिए।

वर्कआउट: शरीर की Calorie बर्न करने की Capacity को को बढ़ाता है जिससे हमारा वजन अनावश्यक नहीं बढ़ता है।

योग: हमारे भोजन में जीतना महत्वपूर्ण स्थान नमक का है उतना ही योग का महत्व हमारे जीवन में है। योग करने से हमारे विचार सकारात्मक रहते हैं। वही हमारा मानसिक संतुलन बना रहता है और सभी प्रकार के तनाव से मुक्ति मिलती है। वर्कआउट और योग मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ाने में हमारी मदद करता है।


योग के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी

                   समय पर भोजन

समय से भोजन के फायदे

सभी जानते हैं कि समय पर भोजन करना चाहिए। परंतु कई कारणों से हम ऐसा नहीं कर पाते। नियत समय पर भोजन करने से हमारा पाचन तंत्र सही रहता है। एक शोध के मुताबिक नियत समय पर खाने से Breast Cancer व Prostate Cancer जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं हमें पेट संबंधी परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता। जितना हो सके जंक फूड से बचें। घर का खाना खाए।


                  खूब पानी पीए

पानी पीने के फायदे

सच कहा गया है जल ही जीवन है। हम भोजन किए बिना रह सकते हैं। परंतु बिना पानी के नहीं जी सकते। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है। पानी पीने से हमारे मस्तिष्क को ऊर्जा प्राप्त होती है। क्योंकि मस्तिष्क का 75 से 80 प्रतिशत भाग में पानी होता है। पानी पीने से तव्चा की खूबसूरती भी बरकरार रहती है। सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना पानी पीने से पेट के कब्ज़ियत से भी निजात मिलता है।


                     ज्यादा सोचे नहीं

ज्यादा सोचे नहीं

जरूरत से ज्यादा सोचना नुकसान देह है। भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। अक्सर लोगों में देखा गया है कि जो व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजरता है। उसे हमेशा सिरदर्द जैसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। परंतु इससे बचने के उपाय को अपना कर इस बीमारी से दूर रहा जा सकता है। याद रखें कि मानसिक तनाव से किसी भी समस्या का हल नहीं होगा। मानसिक परेशानियों से बचने के लिए तनाव लेने के बजाय समस्या का हल ढूढ़े ।मानसिक शांति बनाए रखें।


          नए - नए Hobbies अपनाए
 
नए नए Hobbies अपनाए


अक्सर आप रोजमर्या की जिंदगी (घर-ऑफिस), (ऑफिस- घर) से बोर हो जाते हैं। इस वक्त आप कुछ अलग, कुछ नया करना चाहते हैं। ऐसे समय में आप नए- नए Hobbies अपना कर खुद को बेहतर feel करा सकते हैं। ऐसे में आप पेंटिंग करना, लिखना, डांस करना, बागवानी आदि कर सकते हैं। यदी आपको स्पोर्ट्स में रुचि है तो आप Outdoor Game भी खेल सकते हैं।


          फैमिली के साथ समय बिताना

परिवार के साथ समय बिताना

वाकई में असली सुकून परिवार के साथ समय बिताने में हैं। हम में से कितने ऐसे लोग हैं जो व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाते। हर व्यक्ति के लिए उसकी फैमिली सबसे अधिक  महत्वपूर्ण होती हैं। इसलिए अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना जरूरी है। अपने प्रियजनों से खुलकर बातें करे अपनी परेशानियों को शेयर करें। उनकी बातें सुने। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे और stress-free भी रहेंगे।



              अच्छी नींद ले

अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए नींद अती आवश्यक है। नींद न आना देर रात तक जगना आम बात हो गई है। देर रात तक TV, Computer या Mobial चलाने से नींद न आने की समस्या हो सकती हैं और इसका असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है। अच्छी नींद के लिए सकारात्मक सोच रखें। साहित्य, किताब कहानियां आदि पढ़े। सात - आठ घंटों की नींद ले।
अच्छी नींद के फायदे





इन छोटी - छोटी बातों का ध्यान रख हम स्वस्थ्य और खुशहाल जीवन जी सकते है। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आए तो cooment और Share जरूर करें।











टिप्पणियाँ

  1. Superb post this post really help us because at this time we are in severe situation so thank for the post

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Please don not enter any spam link in comment box