Featured Post

8 Wellness Tips for healthy and happy mind

Right Way And Benefits Of Morning Walk

 जो लोग अपने दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक के साथ करते हैं वे लोग पूरे दिन खुशहाल और तरो–ताजा महसूस करते हैं। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर कम से कम आधे एक घंटे अवश्य सैर पर निकले। मॉर्निंग वॉक शरीर के लिए फायदेमंद तो है ही इसके साथ यह कई प्रकार के रोगों से भी छुटकारा दिलाता है।


Right Way And Benefits Of Morning Walk




                  आज इस भाग दौड़–भरी लाइफ में अपने लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे में गलत खान–पान के कारण सेहत पर भी इसका असर पड़ता है। हमें पता है कि शरीर को फिट रखने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज जरूरी है। हमारे आसपास कई लोग हैं जो जिम जाकर, व्यायाम या योगा कर अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखते हैं। परंतु कई लोग आलस के कारण यह नहीं कर पाते। उनके लिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने का एक अच्छा और आसान तरीका है मॉर्निंग वॉक पर जाना।


Right Way And Benefits Of Morning Walk 



जी हां, सुबह में आधे–एक घंटे टहलना जिम में घंटों पसीना बहाने से कई गुना अधिक फायदेमंद है। वैज्ञानिकों के एक अनुसंधान के मुताबिक सुबह का सैर शरीर के लिए संजीवनी से कम नहीं है। सुबह टहलने वाले लोगों में देखा गया है कि वे जिंदगी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। जीवन को खुलकर आनंद के साथ जीते हैं निराशा उनके आसपास भी नहीं भटकती है। यह शरीर को सकारात्मकता ऊर्जा प्रदान करती है। जिससे हम दिन भर के कामों को बिना थके, बिना स्ट्रेस लिए कर पाते हैं।


 तो आइए जानते हैं मॉर्निंग वॉक के सही तरीके और इसके फायदे के विषय में। मॉर्निंग वॉक करते समय हमें किन– किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।



#Speed ​​maintain

Right Way And Benefits Of Morning Walk


यदि आप मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं तो अपने स्पीड को मेंटेन रखें। यानी, ना ही आपको बहुत ही धीरे चलना है  और ना ही आपको बहुत तेज चलना है। यदि आपको सुबह एक घंटे टहलना हैं तो लगभग चार-पांच किलोमीटर की दूरी के हिसाब से आपको सुबह Normal Way में टहलना चाहिए। शुरुआत में आप आधे घंटे ही वॉक करें। फिर इसे धीरे-धीरे 10-15 मिनट बढ़ाते रहें जिससे आपका फिटनेस बरकरार रहेगा।



# Body posture

Right Way And Benefits Of Morning Walk


वॉक करते समय दोस्तों बॉडी पोस्चर पर भी ध्यान दें। जी हां, इस पर भी ध्यान रखना आवश्यक है। शरीर मुद्रा यानी टहलते समय आपकी नजर सामने कि ओर होनी चाहिए। जिससे आप लंबी दूरी तय कर पाएंगे। टहलते समय रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए। ना कि आगे या पीछे की ओर झुकी होनी चाहिए। चलते समय गहराई से सांस लेनी चाहिए और छोड़नी चाहिए। इससे फेफड़े को शुद्ध और ताजी हवा मिलती है। जिससे  फेफड़े पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।



#Thinked Positive

टहलते समय दिमाग से थोड़ी देर के लिए सारे उलझनों को निकाल दीजिए। अपने मन को शांत रखें और गहरी सांस लें। अपने मन से नकारात्मक भाव को दूर कर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको morning walk का अधिक फायदा होगा। टहलते समय अपने आस–पास के वातावरण का अवलोकन करें। प्रकृति में हो रहे हलचल को महसूस करें। जैसे चिड़ियों का चहचहाना, हवाओं का चलना, फूलों की भीनी–भीनी सी खुशबू यह सब आपको पॉजिटिव रहने में मदद करेंगी।


How to be happy in life


# Wear comfortable shoes and Dresses 

Right Way And Benefits Of Morning Walk


सैर पर जाते समय सबसे अधिक ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे जूते और कपड़े पहनकर वॉक पर जाते हैं। वैसे जूते और कपड़े ना पहने जिससे वॉक करने में परेशानी हो। जूते वैसे होने चाहिए जो वजन में हल्के और पैरों में फिट हो। ड्रेस का भी वैसा चुनाव करें जो आरामदायक हो।



Benefits of morning Walk  (सुबह टहलने के फ़ायदे)



*1. मधुमेह से ग्रस्त व्यक्ति पर असरदार 

मधुमेह से ग्रस्त व्यक्ति पर असरदार


नियमित रूप से टहलने वाले लोगों में पाया गया है कि उनमें मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। दरअसल टहलने से ब्लड में मौजूद अतिरिक्त शुगर burn हो जाता है। जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है।  2016 में हुए एक अध्ययन के अनुसार भोजन करने के उपरांत 15 मिनट टहलने से मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। खासकर यह type–2  डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। ऐसे व्यक्तियों को जरूर मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।



*2. मानसिक तनाव से मुक्ति 

Right Way And Benefits Of Morning Walk



आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित रहता है। अधिक तनाव लेने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। और तो और तनाव लेने से बाल का गिरना जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। मानसिक तनाव में रहने वाले व्यक्तियों में हमेशा सिरदर्द देखने को मिलता है। वह व्यक्ति जल्द ही चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाता है। परंतु मॉर्निंग वॉक को दिनचर्या में शामिल करने से इन सभी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। सुबह-सुबह शुद्ध वातावरण में टहलने से मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ताजी हवा में सैर करना तथा प्रकृति के मनोरम दृश्य का अवलोकन करना इन सब से मानसिक तनाव का स्तर कम होता है।



*3. अधिक मात्रा में विटामिन– D

विटामिन– D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस कारण उम्र बढ़ने पर हड्डियों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याए देखने को मिलता है। जोड़ों का दर्द,  गठिया जैसी कई लंबी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।। हमें पता है कि सूर्य के प्रकाश में विटामिन –डी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सुबह सूरज निकलते समय मॉर्निंग वॉक पर जाने से शरीर को अधिक मात्रा में  विटामिन–D मिलता है। जिससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और इनसे जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।



*4. हृदय की बीमारी में लाभदायक

कई लोगों को हृदय की बीमारी की शिकायत रहती है। जिनका हृदय कमजोर होता है वह जल्दी किसी भी बात से घबरा जाते हैं। उन पर हार्ट–अटैक का भी खतरा मंडराता रहता है। ऐसे मरीजों को डॉक्टर भी सुबह टहलने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे दिल के दौरे का खतरा 50% कम हो जाता है।



*5. रक्तदाब के स्तर को कम करें।

Right Way And Benefits Of Morning Walk


जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर रहता है। उन लोगों को सुबह ताजी हवा में सैर करना जीवनवरदान के समान है। मॉर्निंग वॉक से ऐसे मरीजों में कोलेस्ट्रॉल एवं रक्तदाब का स्तर नियंत्रण रहता है।



*6. कैंसर से बचाव।

एक अध्ययन के मुताबिक प्रतिदिन स्वच्छ वातावरण में  आधे घंटे घूमने से कई प्रकार के कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है।  खासकर महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर से।




*7. अच्छी नींद का आना

 प्रात:काल जग कर सैर पर जाने से पूरा दिन मूड फ्रेस रहता है और रात में अच्छी नींद आती है।


*8. वजन कम करने में सहायक –यहां पढ़े












टिप्पणियाँ