Featured Post

8 Wellness Tips for healthy and happy mind

How to be happy in life

 


खुश रहना स्वस्थ जीवन की पहचान है। कौन खुश नहीं रहना चाहता? परंतु आज के समय में सभी चिंता तनाव परेशानी के शिकार हैं ऐसी परिस्थिति में एक ही सवाल जहन में आता है। How to be happy in life?

How to be happy in life



         आप सब ने laughing Buddha के बारे में अवश्य सुना होगा। यह भगवान बुद्ध के जापानी शिष्य थे इनका असली नाम होतेई था। कहा जाता है कि जब इन्हें आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई। ये जोर-जोर से हंसने लगे।तभी से इनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था सभी को हंसाना और खुश रखना। होतेई जगह-जगह जाते हैं और लोगों को हंसाते थे। इस तरह लोग उनके साथ खुश रहते थे। आज भी हम सब सूख समृद्धि और खुशियां लाने के लिए हैं इन्के स्टेचू को हम अपने घरों में रखते हैं।

                   कहने का तात्पर्य इतना है कि प्रकृति में खुशियां ही खुशियां हैं। एक खूबसूरत चेहरे से अधिक मुस्कुराता चेहरा ज्यादा मायने रखता है।खुशियां बांटने से बढ़ती है। इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि हमें खुश रहना है तो हमें अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाना पड़ेगा। तभी हम  happy all the time रह सकते हैं।खुश रहने की कोई दवा नहीं होती है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप खुश रहना चाहते हैं या यूं ही छोटी मोटी बातों से दुखी।





देखा जाए तो खुशी एवं मुस्कान यह भी जीवन का एक बड़ा रहस्यमई चमत्कार ही हैं। जो जीवन को एक सार्थक दिशा प्रदान करता है। प्रकृति के चप्पे-चप्पे में सौंदर्य और खुशियां हैं। तो आइए जानते हैं कि खुश रहने के मूल मंत्र क्या है।

How to be happy and positive?

#आत्मविश्वासी बने: खुशी पाने के लिए आप में आत्मविश्वास का होना परम आवश्यक है।किसी काम को अच्छे तरीके से करने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। जब हम किसी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करते हैं तो उसे success होने की ज्यादा उम्मीद रहती है। यदि आपको स्वयं पर भरोसा है तो आप मुश्किल से मुश्किल काम कर सकते हैं। आपको दूसरों पर निर्भर नहीं होना पड़ता। आत्मविश्वासी व्यक्ति अपना काम स्वयं करने में विश्वास करता है जिससे खुशी तो मिलती ही है साथ में संतुष्टि भी मिलती है।

#Possitive विचार रखें: मनुष्य के विचार दो तरह के होते हैं सकारात्मक और नकारात्मक।सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति ही जीवन में सफल हो पाते हैं। सकारात्मक सोच आपको सफलता की ओर ले जाती है। सकारात्मक विचार आपके समाजिक जीवन से जुड़ी होती है। यदि आप सकारात्मक विचार रखते हैं तो आपके आस-पास के लोग आपका सम्मान करेंगे और आपसे जुड़ना चाहेंगे। सकारातमकता से आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा तथा आप तनाव और चिंता से दूर रहेंगे। Possitive सोच वाले व्यक्ति हर वस्तु में positiveness ढूंढ ही लेते हैं और अंधकार को आशा की किरणों से प्रकाशमान कर देते हैं।

#दूसरों की मदद करें: यह सच है कि जो आनंद दूसरों की मदद करने में है वह संसार के किसी कोने में नहीं। यह आपने भी महसूस किया होगा। जब आप जरूरतमंदों की सहायता करते हैं तो आपको मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य यह भी है कि जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है वह ज्यादा प्रसन्ना महसूस  करता है। मदद करने की प्रवृत्ति को अपनाएं एक छोटी सी मदद ही क्यू ना हो यह आपको खुशियां ही देती है।

How to make happy

#वर्तमान में जिए: अक्सर देखा जाता है कि आधे से अधिक लोग भविष्य की चिंता तथा भूत में बीती बातों को व्यर्थ में सोचकर, वर्तमान के कीमती समय को नष्ट करते रहते हैं।साथ ही स्वयं को दु:खी करते हैं। भूत और भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जिए। हरिवंश राय बच्चन ने सच ही कहा है जो बीत गई सो बात गई। यदि आप जीवन में खुश रहना चाहते हैं तो भविष्य की चिंता ना करें।भविष्य आपके हाथ में नहीं है परंतु ,वर्तमान आपका है। वर्तमान में कठिन परिश्रम करें भविष्य उज्जवल होगा। 

#खुद को समय दे: यदि आपको जीवन में खुश रहना है तो खुद के लिए समय निकाले। स्वयं को महत्व दें। खुद के बारे में सोचें। आपके जीवन का क्या लक्ष्य है? क्या,आप उस लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर है? वो काम करे जिसे करने सेे आपको खुशी मिलती हो। यदि काम आपके मन का होता हैै तो आपके मन को तसल्ली मिलती है और होठों पर मुस्कान बिखर जाती है। यदि आप कुछ समय खुद के साथ बिताते हैं तो खुद की कमजोरियों को देख पाते हैं और आप इन कमज़रियों को भी सुधार कर पाते हैं। इस तरह से आपके जीवन में शान्ति, सुकून और खुशियां आती है। 

How to be happy in life#छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें:छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। हमारे जीवन में अक्सर छोटी-मोटी घटनाएं घटती रहती हैं। जिससे सोचकर हम दुखी होते हैं। यदि इन बातों को हम नजरअंदाज कर दे तो हमारा आधा तनाव कम हो जाएगा।


इसे भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please don not enter any spam link in comment box