Featured Post

8 Wellness Tips for healthy and happy mind

Green tea benefits

 Green Tea ( हरी चाय)

आय दिन लोग ग्रीन टी पीने के शौक़ीन हो रहे हैं। कुछ लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए तो कुछ लोग वजन कम करने के लिए तो कुछ लोग शौख से इसका सेवन करते है। आज इस पोस्ट में इसके फायदे और नुकसान एवं इसे बनाने का सही तरीका से अवगत होंगे। 
हरी चाय


Green tea इसे हिंदी में हरी चाय कहा जाता है। यह कैमेल्या सीनेन्सीस नामक पौधे की पत्तियों से बनता है। यदि आप कभी सुस्ती और थकान अनुभव कर रहे हो तो एक कप हरी चाय आपके थकान को दूर कर सकता है। आज जो लोग खुद को फिट रखना चाहते हैैं उनके लिए यह अधिक लाभदायक साबित हो रहा है।

ग्रीन टी के फायदे( green tea benefits)

Green tea पीने के अनेक फायदे हैं। यह कई बीमारियों में भी लाभदायक होता है। यह शरीर की पाचन शक्ति, कब्ज , गैस एवं पेट से संबंधित अनेक प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाता है। ग्रीन टी पीने से आपका वजन भी कम होता है। जिनका वजन काफी अधिक है उन्हें इसे अवश्य सेवन करना चाहिए। यह आपको स्ट्रेस से भी रिलीफ पहुंचता है। हरी चाय पीने से आपके यादाश्त को  मजबूत बनाने में मदद करता है।
हरी चाय




 इसे कई लोग दवा के रूप में भी सेवन करते है।यह  सुगर ( डायबिटीज) पेसेंट के लिए भी कारगर सिद्ध हो रहा है। यह रक्त संचार को कंट्रोल कर बी.पी. के खतरे को कम करता है। इसको पीने से आप अपनी सारी थकान भूल जाते है और आपको अच्छा नींद भी आता है।

घर पर green tea बनाने की रेस्पी


आप इसे घर पर बड़े आसानी से बना सकते हैं। इसमें कोई झंझट नहीं है। ग्रीन टी की पत्ती मार्केट में आसानी से मिल जाती है। मार्केट में इसके कई फ्लेवर उपलब्ध है। आपको जो पसंद हो आप वह ले सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए।


 1.चाय बनाने वाली पैन
 2.एक कप पानी
 3.एक green tea pocket
 4. चीनी या शहद

Green tea


 अब एक कप पानी लें। इसे पैन में डालकर मीठे आँच पर अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद ग्रीन टी का पॉकेट खोल कर टी बैग निकाल लें। फिर इसे गर्म पानी में 2से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। जब इसमें क्लर आ जाए, तब आप इसमें इच्छानुसार चीनी या शहद मिला लें। अब यह पीने के लिए तैयार है।


Green tea (हरी चाय) पीने का सही तरीका

अब आप सोच रहे होंगे कि इसे कब और कैसे पीना चाहिए कि यह हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद साबित हो। तो आप सही पोस्ट पर है। 

ध्यान रखें।

* हरी चाय को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए।

*इसे दिन भर में अधिक से अधिक 2 से 3 बार ही लें।

*Green tea बनाने के समय उसमें दूध नहीं डालना चाहिए। इससे कैलोरी बढ़ सकती है।

*टी बैग को गर्म पानी में अधिक समय तक ना रखें नहीं तो स्वाद कड़वा हो सकता है।

* इसका सेवन खाने के तुरंत बाद ना करें। खाने के 30 से 40 मिनट बाद ही करें।

Green tea benefits




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Please don not enter any spam link in comment box